बिहार के खेल क्रांति की ओर एक और ऐतिहासिक कदम- (Date: 01-08-2025)
आज, राजगीर (बिहार) में आयोजित एशिया रग्बी U20 सेवन्स के आधिकारिक शुभंकर ‘अशोक’ के लोकार्पण समारोह में, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के साथ 1, ऐने मार्ग पर शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
‘अशोक’ केवल एक शुभंकर नहीं, बल्कि बिहार की नेतृत्व क्षमता, साहस और संकल्प का जीवंत प्रतीक है। सम्राट अशोक की प्रेरणा से निर्मित यह चरित्र, रग्बी जैसे तेज, रणनीतिक और अनुशासित खेल की भावना को जीवंत करता है।
तेज़तर्रार खरगोश के रूप में ‘अशोक’ हमारे युवा शक्ति की ऊर्जा को दर्शाता है और बिहार के खिलाड़ियों के गौरव और ऊँचे सपनों का संदेश देता है। इसका परिधान—कवच, शिरोवस्त्र, ढाल और हाथ में रग्बी बॉल—यह स्पष्ट करता है कि आज का रणक्षेत्र खेल का मैदान है और बिहार अब पीछे नहीं, बल्कि आगे बढ़ने को तैयार है।
इतिहास के गौरवशाली केंद्र रहे राजगीर में, अब एशियाई खेल प्रतिभाओं का संगम होने जा रहा है। यह आयोजन बिहार के खेल सफर में नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।