News

सशक्त महिला, सशक्त बिहार जब महिला आगे बढ़ती है, तो पूरा समाज आगे बढ़ता है : (Date: 26-09-2025)

पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज और राज्य का विकास संभव नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सशक्तिकरण योजना की घोषणा की गई।

योजना की प्रमुख बातें

  • राज्य की हर महिला को स्वरोज़गार का अवसर प्रदान किया जाएगा।

  • स्वरोज़गार शुरू करने के छह माह बाद, प्रत्येक महिला को अतिरिक्त वित्तीय सहायता के रूप में 2 लाख रुपये तक दिए जाएंगे

  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आज बिहार की महिलाएँ परिवार से लेकर समाज, राज्य और देश तक में सक्रिय योगदान दे रही हैं। यह कदम आत्मनिर्भर बिहार और विकसित भारत की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही "विकसित बिहार" का सशक्त रूप है और इसी से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।