News

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले विजय कुमार सिन्हा, एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर व्यक्त किया आभा- (Date: 16-11-2025)

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से आज भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने भेंट की और एनडीए को मिली ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर उनका आभार और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, स्थिरता और सुशासन के पक्ष में एक बार फिर ऐतिहासिक जनादेश दिया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का नेतृत्व निर्णायक रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को एनडीए की भारी बहुमत वाली जीत पर धन्यवाद और कृतज्ञता प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि यह जनादेश बिहार को विकास, समृद्धि और सुशासन के एक नए युग की ओर ले जाएगा।

जय बिहार! जय एनडीए!