विकसित बिहार का संकल्प… उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण- (Date: 20-11-2025)
आज देश के सफलतम प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते हुए, मैंने एक विकसित, समृद्ध और सक्षम बिहार के संकल्प को दोहराया। यह केवल एक पद का शपथ ग्रहण नहीं, बल्कि बिहार के गाँवों, गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के उत्थान एवं कल्याण का पवित्र संकल्प है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में, बिहार में विकास, सुशासन और न्याय का एक नया अध्याय प्रारंभ होने जा रहा है।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है —
सामाजिक विकास से आत्मनिर्भरता तक और आत्मनिर्भरता से विकसित बिहार तक।
बिहारवासियों ने जो विश्वास, स्नेह और समर्थन दिया है, वह हमारा सबसे बड़ा बल है।
हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए कार्य करते रहेंगे।
धन्यवाद बिहार!
जय बिहार!