जोहान्सबर्ग में ‘रिद्म्स ऑफ ए यूनाइटेड इंडिया’ में भारतीयों की सांस्कृतिक एकता की झलक- (Date: 22-11-2025)
जोहान्सबर्ग में आयोजित रिद्म्स ऑफ ए यूनाइटेड इंडिया कार्यक्रम में भारतीय समुदाय ने 11 राज्यों की लोक-सांस्कृतिक विरासत को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बिहार और झारखंड के लोगों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
यह मनमोहक प्रस्तुति न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गई, बल्कि बिहार-झारखंड की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति प्रवासी भारतीयों के गहरे गर्व और लगाव को भी उजागर करती है।