बिहार की नई सरकार में अहम विभाग BJP को — सुशासन के नए अध्याय की शुरुआत : (Date: 23-11-2025)
बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के बाद विभागों का बंटवारा सामने आया है। इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल में पहली बार गृह विभाग अपने पास न रखकर भाजपा को सौंप दिया है।
उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सम्राट चौधरी को गृह विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इस निर्णय को NDA की मजबूत साझेदारी और प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रतीक बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा:
“गृह विभाग का भाजपा को मिलना सुशासन की मजबूती और बेहतर प्रशासनिक समन्वय की दिशा में बड़ा कदम है। NDA सरकार और अधिक प्रभावी तरीके से बिहार की सुरक्षा, विकास और स्थिरता को सुनिश्चित करेगी।”
कई प्रमुख मंत्रालय BJP के पास
मुख्यमंत्री द्वारा BJP के मंत्रियों को सौंपे गए प्रमुख विभागों में शामिल हैं:
-
गृह विभाग
-
स्वास्थ्य
-
कृषि
-
राजस्व एवं भूमि सुधार
-
खनन
-
उद्योग
-
सड़क निर्माण
-
नगर विकास
-
अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
BJP के कुल 14 मंत्री राज्य मंत्रिमंडल में शामिल हैं।