भू-राजस्व से जुड़ी सेवाओं को पारदर्शी, आसान और समयबद्ध बनाना सर्वोच्च प्राथमिकता: (Date: 26-11-2025)
पटना, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजस्व से संबंधित सभी सेवाओं को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालयों में सीएससी के वीएलई (VLE) की तैनाती से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को अब अपनी जमीन से जुड़ी सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन और भरोसेमंद ऑनलाइन सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इससे बिचौलियों की भूमिका स्वतः समाप्त हो जाएगी।
सिन्हा मंगलवार को आयोजित सीएससी वीएलई प्रशिक्षण सत्र को संबोधित कर रहे थे।
अंचल स्तर पर वीएलई की मौजूदगी से बढ़ेगी पारदर्शिता
प्रशिक्षण सत्र में विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने वीएलई की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और विभाग की अपेक्षाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि—
-
ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सही मार्गदर्शन और भरोसेमंद जानकारी की कमी एक बड़ी चुनौती रही है।
-
अंचल कार्यालयों में वीएलई बैठने से नागरिकों के संदेह दूर होंगे और उन्हें तत्काल सहायता मिलेगी।
-
यह पहल गलत सूचनाओं और बिचौलियों के शोषण से आम रैयतों को बचाएगी।
-
साइबर कैफे या निजी केंद्रों में गलत मोबाइल नंबर या अधूरी जानकारी दर्ज होने से जो समस्याएँ आती थीं, अब उनका समाधान संभव होगा।
ग्रामीण जनता को मिलेगा त्वरित लाभ
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि वीएलई ग्रामीण जनता के लिए सुगम संपर्क बिंदु बनेंगे, जहाँ—
सभी सेवाएँ समय पर और सही रूप में उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य दिव्य राज गणेश, सीएससी के संतोष तिवारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।